जालंधर (R24N): श्री चैतन्य महाप्रभु जी के शुभ प्रकट उत्सव पर श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से 8 मार्च से लेकर 14 मार्च तक प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। संकीर्तन मंडली के प्रधान दिनेश सनी दुआ ने बताया कि प्रभात फेरी शहर के अलग-अलग स्थानों की परिक्रमा करेंगी और श्री गौरी हरि संकीर्तन मंडल द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा।
दिनेश दुआ ने बताया कि प्रभात फेरियों का मुख्य लक्ष्य श्री चैतन्य महाप्रभु का उद्देश्य हरिनाम संकीर्तन का प्रचार और अधिक से अधिक लोगों को हरिनाम संकीर्तन से जोड़ना है। उन्होंने प्रभु भक्तों से प्रभात फेरी में शामिल होने की अपील की।